• About
  • Contcat Us
Thursday, June 4, 2026
Sanjh Bulletin
No Result
View All Result
  • Login
  • न्यूज़
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • पटना
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • अरारिया
  • किशनगंज
  • भागलपुर
  • Tech
  • व्यापार
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • न्यूज़
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • पटना
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • अरारिया
  • किशनगंज
  • भागलपुर
  • Tech
  • व्यापार
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Sanjh Bulletin
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • पटना
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • अरारिया
  • किशनगंज
  • भागलपुर
  • Tech
  • व्यापार
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Home News Bihar

पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक हादसा: पेड़ से टकराने पर निजी स्कूल शिक्षक की मौत

Sanjh Bulletin by Sanjh Bulletin
February 12, 2026
in Bihar, News, Purnia
157
A A
High-speed bike accident in Purnia: Private school teacher dies after hitting a tree
85
SHARES
353
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पूर्णिया (बिहार): जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल के एक शिक्षक की मौत हो गई। तेज गति से चल रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना पूर्णिया सिटी के सौरा पुल के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

READ ALSO

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

April 24, 2026
Purnia's Female Station House Officer, Shabana Azmi, Suspended: Major Action by Bihar Police for Posting Reels in Uniform

पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 24, 2026

मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के जबनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सूरज उरांव के रूप में हुई है। वे एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे स्कूल से लौटने के बाद अपनी पत्नी से मिलने जनता चौक स्थित महराजी हाता, ससुराल गए थे। वहां से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

मृतक के पिता हरिलाल उरांव ने बताया कि उनका पुत्र बाइक से लौट रहा था, तभी सौरा पुल के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर अत्यंत तेज थी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के घर और ससुराल में शोक का माहौल है। विद्यालय में भी शिक्षकों और छात्रों के बीच गहरा दुख व्याप्त है।

Tags: Bihar Crime UpdateBihar Incident NewsBihar Local NewsBihar NewsBike Accident IndiaBreaking News PurniaFatal Bike CrashKasba Police StationPrivate School Teacher DeathPurnia City Soura BridgePurnia Road AccidentPurnia Sadar ThanaRoad Mishap IndiaRoad Safety BiharSchool Teacher AccidentSuraj OraonTraffic Accident ReportTwo Wheeler Accident

Related Posts

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Katihar

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

April 24, 2026
Purnia's Female Station House Officer, Shabana Azmi, Suspended: Major Action by Bihar Police for Posting Reels in Uniform
Purnia

पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 24, 2026
Major Police Raid in Purnia's Gulabbagh Zero Mile Red-Light Area; 32 People Detained, Including 9 Minor Girls
Purnia

32 लोग हिरासत में; 9 नाबालिग किशोरियां भी मिलीं

April 21, 2026
5-Year-Old Girl Missing from Wedding Ceremony in Purnia Murdered; Body Recovered from Field; FSL Team Joins Investigation
Purnia

पूर्णिया में शादी समारोह से लापता 5 साल की बच्ची की हत्या, खेत से मिला शव; FSL टीम जुटी जांच में

April 20, 2026
पटना में ब्रेक फेल बस ने मचाया हड़कंप, फ्रेजर रोड पर तीन वाहन टकराए, 5 लोग घायल
Patna

पटना में नगर सेवा बस का ब्रेक फेल, फ्रेजर रोड पेट्रोल पंप के पास तीन गाड़ियां टकराईं; 5 लोग घायल

March 14, 2026
Ten people from Purnia stranded in Dubai amid Iran-Israel tensions Families worried, Mahjood Alam said, “Baba, I want to return home.”
Purnia

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे पूर्णिया के 10 लोग: परिवारों की बढ़ी चिंता

March 5, 2026

POPULAR NEWS

Signs of rising land prices in Bihar, significant increase in registration rates possible from April.

बिहार में जमीन की कीमतें बढ़ने के संकेत, अप्रैल से निबंधन दरों में बड़ी बढ़ोतरी संभव

February 8, 2026
Major controversy at India AI Summit: Galgotias University expelled for claiming Chinese robot as 'its own invention'

इंडिया AI समिट में बड़ा विवाद: चीनी रोबोट को ‘अपना आविष्कार’ बताने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी बाहर

February 18, 2026
High drama in Bihar Matriculation exam: Some enter by jumping over walls, some end in a tragic death due to late arrival.

मैट्रिक एग्जाम में कहीं दीवार फांदकर एंट्री, कहीं लेट होने पर दर्दनाक मौत

February 18, 2026
Two children disappeared from Purnia GMCH in 10 minutes; women posing as relatives lured them with Rs 210.

पूर्णिया GMCH से 10 मिनट में दो मासूम गायब

February 9, 2026
Purnia's Female Station House Officer, Shabana Azmi, Suspended: Major Action by Bihar Police for Posting Reels in Uniform

पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 24, 2026

EDITOR'S PICK

After the death of young JDU district president Raju Mandal, former MP Santosh Kushwaha took the responsibility of raising his daughter.

युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौत के बाद पूर्व सांसद ने बेटी की परवरिश का लिया जिम्मा

February 21, 2026
पटना में ब्रेक फेल बस ने मचाया हड़कंप, फ्रेजर रोड पर तीन वाहन टकराए, 5 लोग घायल

पटना में नगर सेवा बस का ब्रेक फेल, फ्रेजर रोड पेट्रोल पंप के पास तीन गाड़ियां टकराईं; 5 लोग घायल

March 14, 2026
Ward member's husband shot in Bhagalpur: Allegation of old enmity, admitted in Mayaganj

भागलपुर में वार्ड सदस्य के पति को गोली मारी

February 12, 2026
MP Pappu Yadav arrives in Purnia for the first time after bail, starts grand road show from airport

जमानत के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे सांसद पप्पू यादव, एयरपोर्ट से निकला भव्य रोड शो

February 18, 2026

About

सांझ बुलेटिन एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको देश, बिहार और स्थानीय स्तर की ताज़ा व प्रमाणिक खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तेज और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे जागरूक और अपडेट रहें।

Follow us

Categories

  • Bhagalpur
  • Bihar
  • Entertainment
  • Health
  • Katihar
  • News
  • Patna
  • Politics
  • Purnia
  • Tech
  • World

Recent Posts

  • कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 32 लोग हिरासत में; 9 नाबालिग किशोरियां भी मिलीं
  • पूर्णिया में शादी समारोह से लापता 5 साल की बच्ची की हत्या, खेत से मिला शव; FSL टीम जुटी जांच में

Newsletter

  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Support Forum

© 2024-26 Sanjh Bulletin. Designed by DigiBuddy.

Welcome Back!

Sign In with Google
OR

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Homepages
  • News
  • Politics
  • Business
  • World
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Tech

© 2024-26 Sanjh Bulletin. Designed by DigiBuddy.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.