• About
  • Contcat Us
Thursday, June 4, 2026
Sanjh Bulletin
No Result
View All Result
  • Login
  • न्यूज़
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • पटना
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • अरारिया
  • किशनगंज
  • भागलपुर
  • Tech
  • व्यापार
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • न्यूज़
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • पटना
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • अरारिया
  • किशनगंज
  • भागलपुर
  • Tech
  • व्यापार
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Sanjh Bulletin
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • पटना
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • अरारिया
  • किशनगंज
  • भागलपुर
  • Tech
  • व्यापार
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Home News Bihar Bhagalpur

भागलपुर में वार्ड सदस्य के पति को गोली मारी

Sanjh Bulletin by Sanjh Bulletin
February 12, 2026
in Bhagalpur, Bihar, News, Politics
161
A A
Ward member's husband shot in Bhagalpur: Allegation of old enmity, admitted in Mayaganj
87
SHARES
361
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पुरानी रंजिश का आरोप, मायागंज में भर्ती

भागलपुर : जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के नशेपुर गांव में बुधवार को कथित पुरानी रंजिश के चलते वार्ड सदस्य के पति पर गोली चला दी गई। गोली सीने में लगी है। घायल को उपचार के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान विजय यादव के रूप में हुई है।

बेटी के सामने हुई वारदात

परिजनों के अनुसार, बुधवार को विजय यादव अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने भागलपुर आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अनीश मंडल नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। घटना के समय उनकी बेटी साथ में मौजूद थी। गोली लगते ही विजय यादव सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

READ ALSO

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

April 24, 2026
Purnia's Female Station House Officer, Shabana Azmi, Suspended: Major Action by Bihar Police for Posting Reels in Uniform

पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 24, 2026

बेटी स्मिता कुमारी ने बताया कि वे इंटर की परीक्षा देकर करीब शाम 5 बजे नशेपुर लौट रहे थे, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पिता पर गोली चला दी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसे वह पहचान नहीं सकीं।

चार वर्ष पहले भी हुआ था विवाद

तिलकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 की सदस्य और घायल की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व एक मामूली विवाद को लेकर उनके पति के साथ मारपीट की घटना हुई थी। उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पंचायत स्तर पर समझौता भी हुआ था। हालांकि, उनका कहना है कि आरोपी इसके बाद भी अन्य घटनाओं में संलिप्त रहा है। करीब 15 दिन पहले भी वह गांव में देखा गया था।

पुलिस कर रही जांच

सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है और सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।

Tags: Anish Mandal AccusedBhagalpur NewsBhagalpur Police InvestigationBihar Breaking NewsBihar Crime NewsBihar Local News UpdateFiring Incident BiharGunshot Injury CaseMayaganj HospitalNashopur VillageRural Crime BiharSmita Kumari StatementSultanGanj Firing CaseSultanGanj PoliceTilakpur PanchayatVijay Yadav BhagalpurWard Member Husband Shot

Related Posts

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Katihar

कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

April 24, 2026
Purnia's Female Station House Officer, Shabana Azmi, Suspended: Major Action by Bihar Police for Posting Reels in Uniform
Purnia

पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 24, 2026
Major Police Raid in Purnia's Gulabbagh Zero Mile Red-Light Area; 32 People Detained, Including 9 Minor Girls
Purnia

32 लोग हिरासत में; 9 नाबालिग किशोरियां भी मिलीं

April 21, 2026
5-Year-Old Girl Missing from Wedding Ceremony in Purnia Murdered; Body Recovered from Field; FSL Team Joins Investigation
Purnia

पूर्णिया में शादी समारोह से लापता 5 साल की बच्ची की हत्या, खेत से मिला शव; FSL टीम जुटी जांच में

April 20, 2026
पटना में ब्रेक फेल बस ने मचाया हड़कंप, फ्रेजर रोड पर तीन वाहन टकराए, 5 लोग घायल
Patna

पटना में नगर सेवा बस का ब्रेक फेल, फ्रेजर रोड पेट्रोल पंप के पास तीन गाड़ियां टकराईं; 5 लोग घायल

March 14, 2026
Ten people from Purnia stranded in Dubai amid Iran-Israel tensions Families worried, Mahjood Alam said, “Baba, I want to return home.”
Purnia

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे पूर्णिया के 10 लोग: परिवारों की बढ़ी चिंता

March 5, 2026

POPULAR NEWS

Signs of rising land prices in Bihar, significant increase in registration rates possible from April.

बिहार में जमीन की कीमतें बढ़ने के संकेत, अप्रैल से निबंधन दरों में बड़ी बढ़ोतरी संभव

February 8, 2026
Major controversy at India AI Summit: Galgotias University expelled for claiming Chinese robot as 'its own invention'

इंडिया AI समिट में बड़ा विवाद: चीनी रोबोट को ‘अपना आविष्कार’ बताने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी बाहर

February 18, 2026
High drama in Bihar Matriculation exam: Some enter by jumping over walls, some end in a tragic death due to late arrival.

मैट्रिक एग्जाम में कहीं दीवार फांदकर एंट्री, कहीं लेट होने पर दर्दनाक मौत

February 18, 2026
Two children disappeared from Purnia GMCH in 10 minutes; women posing as relatives lured them with Rs 210.

पूर्णिया GMCH से 10 मिनट में दो मासूम गायब

February 9, 2026
Purnia's Female Station House Officer, Shabana Azmi, Suspended: Major Action by Bihar Police for Posting Reels in Uniform

पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 24, 2026

EDITOR'S PICK

Murder accused shot in Bhagalpur, admitted to ICU; case related to 15-year-old dispute

भागलपुर में हत्या के आरोपी पर फायरिंग, ICU में भर्ती

February 16, 2026
AI Expo 2026: Bihar's technology leap at Bharat Mandapam, investment agreements worth Rs 468 crore and a mega AI centre worth Rs 60 crore announced

AI Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार की टेक्नोलॉजी छलांग

February 17, 2026
Ten people from Purnia stranded in Dubai amid Iran-Israel tensions Families worried, Mahjood Alam said, “Baba, I want to return home.”

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे पूर्णिया के 10 लोग: परिवारों की बढ़ी चिंता

March 5, 2026
Ward member's husband shot in Bhagalpur: Allegation of old enmity, admitted in Mayaganj

भागलपुर में वार्ड सदस्य के पति को गोली मारी

February 12, 2026

About

सांझ बुलेटिन एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको देश, बिहार और स्थानीय स्तर की ताज़ा व प्रमाणिक खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तेज और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे जागरूक और अपडेट रहें।

Follow us

Categories

  • Bhagalpur
  • Bihar
  • Entertainment
  • Health
  • Katihar
  • News
  • Patna
  • Politics
  • Purnia
  • Tech
  • World

Recent Posts

  • कटिहार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कुरसेला पुलिस ने 13.514 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, वर्दी में रील पोस्ट करने पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 32 लोग हिरासत में; 9 नाबालिग किशोरियां भी मिलीं
  • पूर्णिया में शादी समारोह से लापता 5 साल की बच्ची की हत्या, खेत से मिला शव; FSL टीम जुटी जांच में

Newsletter

  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Support Forum

© 2024-26 Sanjh Bulletin. Designed by DigiBuddy.

Welcome Back!

Sign In with Google
OR

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Homepages
  • News
  • Politics
  • Business
  • World
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Tech

© 2024-26 Sanjh Bulletin. Designed by DigiBuddy.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.